होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मानव तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी, ₹1.20 लाख में नाबालिग की खरीद कर जबरन विवाह कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

मानव तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी, ₹1.20 लाख में नाबालिग की खरीद कर जबरन विवाह कराने वाला आरोपी गिरफ्तार

8:34 PM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

मानव तस्करी मामले में सोनभद्र पुलिस को बड़ी कामयाबी, ₹1.20 लाख में नाबालिग की खरीद कर जबरन विवाह कराने वाला आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मानव तस्करी एवं नाबालिग बालिका की खरीद-फरोख्त के चर्चित मामले में सोनभद्र पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग (एएचटी) एवं थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम ने ₹1.20 लाख में नाबालिग को खरीदकर उसका जबरन विवाह कराने के आरोप में वांछित अभियुक्त अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में दुष्कर्म का एक मुकदमा भी दर्ज है, जिसमें आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है और मामला विचाराधीन है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर मिश्रा के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी साक्ष्यों, लगातार दबिश और मुखबिर की सूचना के आधार पर 10 जुलाई 2026 को सोनभद्र रेलवे स्टेशन स्थित बीएसएनएल गेट के पास से अभियुक्त अमित कुमार पुत्र अशोक पंडित, निवासी पक्की सराय, वार्ड संख्या-34, थाना सासनीगेट, जनपद अलीगढ़ को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार, थाना रॉबर्ट्सगंज में दर्ज मु0अ0सं0-177/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), पॉक्सो अधिनियम तथा एससी/एसटी अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत है। विवेचना के दौरान पीड़िता द्वारा दिए गए बयान एवं अन्य साक्ष्यों से अभियुक्त की कथित भूमिका सामने आई। जांच में यह भी सामने आया कि नाबालिग को मानव तस्करी के माध्यम से अलीगढ़ ले जाकर अवैध रूप से खरीदा गया और उसका जबरन विवाह कराया गया।पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने कथित रूप से स्वीकार किया कि सहआरोपियों बिन्दु, सोनी और शिव सिंह उर्फ रामलाल की मदद से पीड़िता को अलीगढ़ लाया गया। इसके बाद उसने अपने पिता अशोक पंडित के साथ मिलकर लगभग ₹1.20 लाख में पीड़िता को खरीदकर अपने छोटे भाई राहुल कुमार से उसका जबरन विवाह कराया। पुलिस के अनुसार, मुकदमा दर्ज होने के बाद से वह गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था।पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, अमित कुमार के विरुद्ध थाना सासनीगेट, जनपद अलीगढ़ में वर्ष 2018 में दुष्कर्म, मारपीट और जान से मारने की धमकी का मुकदमा भी दर्ज है। उस मामले में विवेचना पूरी कर आरोपपत्र न्यायालय में दाखिल किया जा चुका है और मुकदमा विचाराधीन है।गिरफ्तारी करने वाली टीम में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग प्रभारी निरीक्षक रामदरश राम, उपनिरीक्षक उमाशंकर यादव, हेड कांस्टेबल धनंजय यादव तथा एसओजी टीम के कांस्टेबल जयप्रकाश शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions