होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी पुलिस की बड़ी सफलता: 5.1 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

विनोद मोड़, अमवार पर चेकिंग के दौरान कार्रवाई, दो पिट्ठू बैगों से गांजा और एक मोबाइल फोन बरामद

duddhi

5:32 PM, Jul 23, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

दुद्धी पुलिस की बड़ी सफलता: 5.1 किलो अवैध गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना दुद्धी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन भी बरामद किया है।

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को थाना दुद्धी पुलिस विनोद मोड़, अमवार पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान दो व्यक्ति पिट्ठू बैग लेकर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रोककर तलाशी ली, जिसमें दोनों बैगों से कुल 5 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। साथ ही एक पोको कंपनी का मोबाइल फोन भी पुलिस ने कब्जे में लिया।

Image

विज्ञापन

बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों को 22 जुलाई 2026 की रात 11:58 बजे गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद दोनों को न्यायालय में पेश किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • जितेन्द्र पुत्र विश्राम पासवान, निवासी ग्राम सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।
  • बलवन्त पुत्र स्व. राकेश खरवार, निवासी ग्राम सरईगढ़, थाना रायपुर, जनपद सोनभद्र।

विज्ञापन

बरामदगी

  • 05 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा
  • 01 पोको कंपनी का मोबाइल फोन

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

विज्ञापन

इस अभियान में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, मुख्य आरक्षी सर्वेश सिंह, मो. खालिद खाँ, भागीचन्द्र तथा आरक्षी तेजप्रकाश शामिल रहे।

सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions