नवरात्रि पर भक्तिमय हुआ बीजपुर, दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य शुभारंभ
सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार की शाम बीजपुर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शांतिनगर, सब्जी मंडी, प्रसिद्ध मां दुद्धईया देवी धाम और गोकुल धाम शांतिनगर-2 में दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया
7:12 PM, Oct 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

कहीं मां दुर्गा के पट का अनावरण तो कहीं पर्दे पर रामलीला का आगाज, शांतिनगर में मंदिर निर्माण के लिए सहयोग का मिला भरोसाबीजपुर (सोनभद्र)। शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रविवार की शाम बीजपुर क्षेत्र में भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। शांतिनगर, सब्जी मंडी, प्रसिद्ध मां दुद्धईया देवी धाम और गोकुल धाम शांतिनगर-2 में दुर्गा पूजा महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया गया। कहीं मां दुर्गा के पट का अनावरण हुआ तो कहीं फीता काटकर पूजा पंडाल का उद्घाटन किया गया। वहीं, मां दुद्धईया देवी मंदिर परिसर में पर्दे पर रामलीला का भी आगाज हुआ। धार्मिक आयोजनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।शांतिनगर में तीन दशक पुरानी परंपरा का निर्वहनशांतिनगर स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में मुख्य अतिथि प्रभारी निरीक्षक अविनाश कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि युवा व्यवसायी एवं समाजसेवी अमरेश तिवारी ने सह अतिथि श्याम नारायण सिंह और पत्रकार जयचंद के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर महोत्सव का उद्घाटन किया। करीब तीन दशक से चली आ रही परंपरा के तहत आयोजित इस महोत्सव में अतिथियों का सम्मान भी किया गया।इस अवसर पर समाजसेवी अमरेश तिवारी ने पंडाल परिसर में अर्धनिर्मित मंदिर के निर्माण कार्य को आगे बढ़ाने की अपील की। उन्होंने मंदिर निर्माण में अपनी ओर से भरपूर सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। उनके इस भरोसे से मंदिर निर्माण कार्य को गति मिलने की उम्मीद जगी है।सब्जी मंडी में मां दुर्गा के पट का अनावरणबीजपुर बाजार स्थित सब्जी मंडी के दुर्गा पूजा पंडाल में समाजसेवी रिंकू श्रीवास्तव ने मां दुर्गा के पट का अनावरण कर महोत्सव का शुभारंभ किया। इस दौरान पूजा समिति के अध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता ने बैज लगाकर एवं अंगवस्त्र भेंटकर उनका स्वागत और सम्मान किया। मां दुर्गा के साथ कार्तिकेय जी, भगवान गणेश, मां सरस्वती और मां लक्ष्मी के पट का भी अनावरण किया गया। आयोजन में पूजा समिति के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।मां दुद्धईया देवी धाम में रामलीला का शुभारंभक्षेत्र के प्रसिद्ध मां दुद्धईया देवी मंदिर परिसर में मुख्य अतिथि पूजा श्री तथा विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम सागर गुप्ता और लेखपाल संतोष यादव ने संयुक्त रूप से दुर्गा पूजा महोत्सव एवं पर्दे पर रामलीला का उद्घाटन किया। अतिथियों ने आयोजन समिति को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन भारतीय संस्कृति, धार्मिक आस्था और सामाजिक समरसता को मजबूत करते हैं। रामलीला के माध्यम से लोगों को भगवान श्रीराम के आदर्शों, मर्यादा और जीवन मूल्यों से जुड़ने का अवसर मिलता है।गोकुल धाम शांतिनगर-2 में भी हुआ विधिवत उद्घाटनगोकुल धाम शांतिनगर-2 में भी दुर्गा पूजा महोत्सव का भव्य आयोजन करते हुए विधिवत उद्घाटन किया गया। नवरात्र के प्रथम दिन विभिन्न पूजा पंडालों में हुए कार्यक्रमों से क्षेत्र में उत्सव का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं में मां दुर्गा के दर्शन और पूजा-अर्चना को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया।सभी स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में पूजा समितियों के पदाधिकारी, सदस्य, स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। नवरात्र के पहले दिन से ही बीजपुर क्षेत्र मां दुर्गा की भक्ति, आस्था और उल्लास में सराबोर नजर आया
यह भी पढ़ें






