होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बीजपुर पुलिस ने 20 दिन बाद महिला हत्या कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

बीजपुर पुलिस ने 20 दिन बाद महिला हत्या कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

9:52 PM, Jun 21, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बीजपुर पुलिस ने 20 दिन बाद महिला हत्या कांड का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

बीजपुर/सोनभद्र। थाना बीजपुर पुलिस ने महिला हत्या के सनसनीखेज मामले का सफल अनावरण करते हुए हत्या के आरोप में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त गमछा भी बरामद किया है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह सफलता मिली है।जानकारी के अनुसार, म्योरपुर थाना क्षेत्र के छानी पाथर काचन निवासी विनोद कुमार गौड़ की पत्नी पार्वती देवी 10 मई 2026 को बाजार जाने की बात कहकर घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। इस संबंध में थाना म्योरपुर में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। बाद में 30 मई को बीजपुर थाना क्षेत्र के मोटकी मुकुट पहाड़ी स्थित धरतीडाड़ इलाके में एक कंकाल मिलने की सूचना मिली। परिजनों ने उसकी पहचान पार्वती देवी के रूप में की।पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर बीजपुर थाने में हत्या का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर रविवार को पुलिस ने जरहाँ मंदिर मोड़ से सुरेश पुत्र मानिकचन्द्र (23 वर्ष), निवासी ग्राम सिसवा झापर, थाना बभनी, जनपद सोनभद्र को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ के दौरान आरोपी की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त मटमैला-सफेद गमछा बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्रवाई करने वाली टीम में हेड कांस्टेबल भानुप्रताप यादव, कांस्टेबल राहुल गोड़ तथा कांस्टेबल साहिल श्रीवास्तव शामिल रहे।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions