उबड़-खाबड़ सड़क पर फिसली बाइक, एक युवक गंभीर रूप से घायल
उबड़-खाबड़ सड़क पर फिसली बाइक, एक युवक गंभीर रूप से घायल
5:43 PM, Jul 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के अंतर्गत परासपानी वन विभाग की बंद चौकी के पास वाराणसी-शक्तिनगर मुख्य मार्ग पर गुरुवार शाम करीब चार बजे एक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मामूली रूप से चोटिल हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार, झारखंड के गढ़वा जनपद अंतर्गत नगर उंटारी थाना क्षेत्र के मगरदहा निवासी ओमप्रकाश सिंह (पुत्र बच्चा सिंह) अपने साथी विकास कुमार (पुत्र स्वर्गीय लल्लन) के साथ बाइक से रॉबर्ट्सगंज से गढ़वा जा रहे थे।
परासपानी वन विभाग की बंद चौकी के पास सड़क की खराब और उबड़-खाबड़ स्थिति के कारण बाइक असंतुलित होकर डिवाइडर से टकरा गई, जिससे दोनों सड़क पर गिर पड़े।हादसे में ओमप्रकाश सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि विकास कुमार को हल्की चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तत्काल डायल 112 पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।
यह भी पढ़ें
सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को तत्काल अपने वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन पहुंचाया, जहां उसका उपचार कराया गया। घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।






