स्वतंत्रता दिवस सप्ताह के तहत दुद्धी के शिवाजी तालाब पर भाजपा ने चलाया स्वच्छता अभियान
दुद्धी सोनभद्र 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त 2026 से एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम के निमित्त आज दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब परिषर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया
7:55 PM, Aug 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी सोनभद्र 80वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 9 अगस्त 2026 से एक सप्ताह तक चलने वाले विशेष कार्यक्रम के निमित्त आज दुद्धी नगर पंचायत स्थित शिवाजी तालाब परिषर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने साफ सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।इस अवसर पर उपस्थित भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता व नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन ने कहा स्वतंत्रता दिवस से पूर्व भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिले के विभिन्न हिस्सों में शहीदों के स्मारकों, मंदिरों और सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं साथ ही स्वच्छता अभियानों के साथ-साथ कई क्षेत्रों में तिरंगा यात्रा और प्रभात फेरी जैसे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम भी निकाले जा रहे हैं।यह कार्यक्रम 'हर घर तिरंगा' और स्वतंत्रता सप्ताह के आयोजनों का एक मुख्य हिस्सा हैं इसी क्रम में आज यहाँ संगठन के निर्देशानुसार स्वच्छता अभियान चला कर स्वच्छता का संदेश दिया गया है।मण्डल अध्यक्ष दीपक शाह ने बतलाया कि इस अभियान का उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।इस अवसर पर मुख्यरूप से जिलामंत्री मनोज सिंह बबलू पूर्व जिलामंत्री दिलीप पांडे पूर्व मण्डल अध्यक्ष सुमित सोनी पूर्व मण्डल महामंत्री मनीष जायसवाल स्वच्छता मिशन ब्रांच एंबेसडर जितेंद्र कुमार चन्द्रवँशी मण्डल महामंत्री प्रेम नारायण मोनू अंशुमान रॉय मण्डल उपाध्यक्ष पंकज अग्रहरि हिमांशु चौरसिया गोरखनाथ अग्रहरि बुल्लू युवामोर्चा अध्यक्ष अजय चन्द्रवँशी व धर्मेंद्र पाल विकास सोनी मोहित अग्रहरि आयुष केशरी धीरज जायसवाल अंका कुमार दिग्गज जौहरी का सहित भाजपा कार्यकर्ता बन्धु उपस्थित रहें।
यह भी पढ़ें






