सम्मान समारोह में जा रहे भाजपा नेता नार सिंह को कार ने मारी टक्कर, वाराणसी रेफर
सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गेंगुआर के पास बुधवार दोपहर सड़क हादसे में भाजपा नेता नारसिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गेंगुआर स्थित डीआर ड्रीम्स में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सड़क पार करते समय वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।
6:37 AM, Sep 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र में वाराणसी-शक्तिनगर मार्ग पर गेंगुआर के पास बुधवार दोपहर सड़क हादसे में भाजपा नेता नारसिंह पटेल गंभीर रूप से घायल हो गए। वह गेंगुआर स्थित डीआर ड्रीम्स में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने जा रहे थे। सड़क पार करते समय वाराणसी की ओर से आ रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।हादसे में नारसिंह पटेल के सिर, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उन्हें तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। सिर में गंभीर चोट को देखते हुए डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई और बेहतर उपचार के लिए उन्हें ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया। वाराणसी में उनका उपचार जारी है।नारसिंह पटेल रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के कम्हारी (घोरावल रोड) के निवासी हैं। वह भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में किसान मोर्चा के महामंत्री हैं।बताया गया कि वह डीआर ड्रीम्स में आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही वह हाईवे पर बनी क्रॉसिंग से होकर डीआर ड्रीम्स की तरफ मुड़ने लगे, उसी दौरान वाराणसी की ओर से आ रही ब्रेजा कार ने उन्हें टक्कर मार दी।घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता समेत कई भाजपा नेता मौके पर पहुंचे और घायल नेता का हाल जाना।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि घायल भाजपा नेता को बेहतर उपचार के लिए ट्रामा सेंटर वाराणसी भेजा गया है। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है।
यह भी पढ़ें






