म्योरपुर न्याय पंचायत में संकुल मीटिंग मे 10 प्रमुख शिक्षण-अधिगम बिंदुओं पर मंथन, शिक्षकों ने साझा किए नवाचार, गावँ -गावँ जनसंपर्क का लिया संकल्प
म्योरपुर न्याय पंचायत में संकुल मीटिंग मे 10 प्रमुख शिक्षण-अधिगम बिंदुओं पर मंथन, शिक्षकों ने साझा किए नवाचार, गावँ -गावँ जनसंपर्क का लिया संकल्प
4:49 PM, Jul 22, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: U gupta

।
सोनभद्र,म्योरपुर न्याय पंचायत की जुलाई माह की शिक्षक संकुल की बैठक आज मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय बभनडीहा में आयोजित हुई।
ए.आर.पी. कृष्णकांत जी ने परियोजना कार्यालय से प्राप्त एजेंडा के अनुसार "10 प्रमुख शिक्षण-अधिगम बिंदुओं" पर विस्तार से चर्चा किया। निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को हासिल करने, शिक्षण की गुणवत्ता बढ़ाने और परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई। शिक्षकों ने तय किया कि विद्यालय समय के बाद गांव-गांव जाकर अभिभावकों से संपर्क करेंगे और सरकारी स्कूलों की सुविधाओं व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उन्हें जागरूक करेंगे।
भूतपूर्व ए.आर.पी. और वरिष्ठ शिक्षक रजनीश कुमार श्रीवास्तव जी ने ए.आर.पी. कृष्णकांत जी, संकुल शिक्षक प्रहलाद वर्मा, सीमा, अजय गुप्ता, सर्वेश कुमार गुप्त और शारदा प्रसाद जी को डायरी और पेन देकर तथा उपस्थित सभी शिक्षकों को कलम दे करके सम्मानित किया। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि कक्षा शिक्षण में टीएलएम (शिक्षण-अधिगम सामग्री), गतिविधि आधारित शिक्षण, नियमित अभ्यास और सतत मूल्यांकन का प्रभावी उपयोग करें। उद्देश्य यह है कि प्रत्येक बच्चा विषय को बेहतर ढंग से समझे और अपेक्षित अधिगम स्तर हासिल कर सके। उपस्थित सभी शिक्षकों ने अपने अपने अनुभव साझा किए।
संकुल शिक्षक प्रहलाद वर्मा( नोडल), सीमा, अजय गुप्ता, सर्वेश कुमार गुप्त और शारदा प्रसाद जी ने बैठक के एजेंडा बिंदुओं पर चर्चा करते हुए कैच-अप शिक्षण, कमजोर विद्यार्थियों के सीखने के स्तर में सुधार, पठन संस्कृति विकसित करने तथा शिक्षण को अधिक प्रभावी बनाने के उपाय साझा किए। उन्होंने शिक्षकों से विद्यालयों में नियमित शैक्षिक गतिविधियां संचालित करने पर बल दिया।
इस बैठक में निपुण भारत मिशन के उद्देश्यों को समयबद्ध ढंग से पूरा करने पर जोर दिया गया। शिक्षकों ने कक्षा-कक्ष शिक्षण को अधिक प्रभावी, रुचिकर और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए अपने अनुभव, नवाचार और सुझाव साझा किए।
इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी शिक्षक अपने-अपने गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाएंगे। अभिभावकों को परिषदीय विद्यालयों में मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और बच्चों के सर्वांगीण विकास की जानकारी देकर अधिक से अधिक बच्चों का नामांकन सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा।
इस बैठक मे राज सिंह, प्रदीप कुमार, राम जन्म, रेनू मौर्य, रणधीर सिंह, सूरज सिंह, नितिका शर्मा, दिलीप कुमार, सुषमा मैडम, पूनम यादव, नीलम पांडेय, अबधबिहारी सिंह, अखिलेश पर्वत, बसंती राय, देवेश कुमार, संतोष बाला, सुभद्रा, आनंद चौबे, महेंद्र प्रताप सिंह आदि सभी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक, शिक्षामित्र और अनुदेशक मौजूद रहे। इस बैठक में उपस्थित सभी शिक्षकों को विद्यालय परिवार द्वारा सूक्ष्म जलपान भी कराया गया। उपस्थित सभी शिक्षकों ने विद्यालयों की शैक्षिक गुणवत्ता और विद्यार्थियों के बेहतर भविष्य के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।
यह भी पढ़ें






