जनगणना-2027: सोनभद्र ने प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान, समय से पहले पूरा किया शत-प्रतिशत कार्य
जनगणना-2027: सोनभद्र ने प्रदेश में हासिल किया पांचवां स्थान, समय से पहले पूरा किया शत-प्रतिशत कार्य
12:14 PM, Jun 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के नेतृत्व में मिली बड़ी सफलता, अधिकारियों-कर्मचारियों समेत जनसहयोग को बताया उपलब्धि का आधारसोनभद्र। जनगणना-2027 के प्रथम चरण "मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना कार्य" में सोनभद्र जनपद ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त किया है। खास बात यह रही कि जनपद ने निर्धारित अंतिम तिथि 20 जून 2026 से पहले ही शत-प्रतिशत कार्य पूरा कर प्रशासनिक दक्षता का परिचय दिया है।इस उल्लेखनीय उपलब्धि का श्रेय जिलाधिकारी चर्चित गौड़ के प्रभावी नेतृत्व, सतत मॉनिटरिंग तथा विभिन्न विभागों के समन्वित प्रयासों को दिया जा रहा है। जनपद की टीम ने विषम भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद लक्ष्य को समय से पूर्व हासिल कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने मुख्य विकास अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जनगणना निदेशालय की प्रतिनिधि प्रियासा सिंह, समस्त उप जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, चार्ज अधिकारी, सूचना विज्ञान अधिकारी, अर्थ एवं संख्याधिकारी, सूचना अधिकारी, अपर जनगणनाधिकारी सहित इस कार्य में लगे शिक्षकों, राजस्व कर्मियों, हिंडालको एवं ग्रासिम इंडस्ट्रीज़ के कर्मचारियों तथा अन्य विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों को बधाई दी।जिलाधिकारी ने मीडिया प्रतिनिधियों, पत्रकारों, प्रबुद्ध नागरिकों और आमजन के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता जनपदवासियों की सक्रिय सहभागिता, टीम भावना और प्रशासनिक प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि जनपद की भौगोलिक चुनौतियों के बावजूद सभी संबंधित विभागों और नागरिकों के सहयोग से यह लक्ष्य समय से पूर्व पूरा किया जा सका।उन्होंने विश्वास जताया कि भविष्य में भी इसी समर्पण और सामूहिक प्रयास से सोनभद्र विकास एवं प्रशासनिक कार्यों में नई उपलब्धियां हासिल करता रहेगा।
यह भी पढ़ें






