नरसिंह भगवान मन्दिर में गूंजे जयकारे,मंदिर परिसर में देव प्रतिमाओं की हुई भव्य प्राण प्रतिष्ठा, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु।
धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें सिर पर कलश धारण कर सम्मिलित हुईं।
sonbhadra
8:11 AM, Aug 14, 2026
Share:
Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Jitendra Chandravanshi

दुद्धी (सोनभद्र)।कस्बे के वार्ड नंबर 11 नरसिंह नगर स्थित प्राचीन नरसिंह भगवान मंदिर परिसर में धार्मिक उत्साह और भक्तिभाव के साथ विभिन्न देवी-देवताओं की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोचार और विधि-विधान के साथ भगवान शंकर, माता पार्वती, शिवलिंग ,नंदी एवं भगवान नरसिंह की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा कर उन्हें मंदिर में स्थापित किया गया।धार्मिक अनुष्ठान की शुरुआत एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई इस यात्रा में बड़ी संख्या में माताएं और बहनें सिर पर कलश धारण कर सम्मिलित हुईं। नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा प्राचीन शिवाजी तालाब पहुंची, जहाँ से वैदिक रीति रिवाज से कलश में पवित्र जल भरा गया। इसके बाद यात्रा नगर के प्राचीन मां काली मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में देवी देवताओं का दर्शन करते हुए पुनः मंदिर परिसर पहुँची, जहाँ विधि विधानपूर्वक कलश स्थापना की गई। प्राण प्रतिष्ठा का संपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान विद्वान आचार्य शुक्ला जी एवं उनके दो सहयोगी आचार्यों के कुशल मार्गदर्शन और सानिध्य में सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।आचार्यों के मंत्रोचार से पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल हो गया। पूजा अर्चना में मुख्य यजमान के रूप में मनोज कुमार, अमरनाथ जायसवाल, सुशील गुप्ता और वेद प्रकाश यादव ने अपने अपने परिवारों के साथ मुख्य आहुति दी। इसके अलावा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि निरंजन जायसवाल भी सपत्नीक अनुष्ठान में शामिल हुए।एक दिवसीय चले इस अखंड प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान के उपरांत अपराह्न में एक भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर महाप्रसाद ग्रहण किया और पुण्य के भागीदार बने।इस शुभ अवसर पर गणेश सोनी, रुपेश कुमार, चन्दन कुमार, बचऊ चौरसिया, डॉ. के. के. चौरसिया, सोनी जायसवाल सहित स्थानीय गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






