मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना: ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का चयन
मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना: ई-लॉटरी से 28 लाभार्थियों का चयन
9:16 PM, Jul 24, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना के तहत लाभार्थियों के चयन के लिए ई-लॉटरी का आयोजन किया गया। योजना के लिए प्राप्त 506 आवेदनों में से पारदर्शी ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से 28 लाभार्थियों का चयन किया गया।मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री गो-संवर्धन योजना का उद्देश्य पशुपालकों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनकी आय में वृद्धि करना तथा उनके जीवन स्तर में सुधार लाना है। योजना के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों को शासन द्वारा निर्धारित वित्तीय सहायता एवं अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती हैं।उन्होंने बताया कि ई-लॉटरी से चयनित लाभार्थियों के अभिलेखों का सत्यापन पूर्ण होने के बाद शीघ्र ही उनके बैंक खातों में धनराशि हस्तांतरित की जाएगी। साथ ही, प्रदेश सरकार के निर्देशों के अनुसार भविष्य में प्राप्त आवेदनों के आधार पर भी ई-लॉटरी के माध्यम से लाभार्थियों के चयन की प्रक्रिया जारी रहेगी।
यह भी पढ़ें






