होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोन ईको प्वाइंट पर चला स्वच्छता अभियान, अजीत रावत ने किया श्रमदान

सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत लोढ़ी स्थित सोन ईको प्वाइंट पर्यटन स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, विकास खंड के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर पर्यटन स्थल परिसर की साफ-सफाई की।

7:13 AM, Sep 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोन ईको प्वाइंट पर चला स्वच्छता अभियान, अजीत रावत ने किया श्रमदान
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

 सोनभद्र। सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को राबर्ट्सगंज ब्लाक की ग्राम पंचायत लोढ़ी स्थित सोन ईको प्वाइंट पर्यटन स्थल पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। भाजपा काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री एवं सदर ब्लाक प्रमुख अजीत रावत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं, विकास खंड के कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने श्रमदान कर पर्यटन स्थल परिसर की साफ-सफाई की।

अभियान के दौरान परिसर में जगह-जगह फैले कूड़े-कचरे को एकत्र कर उसका उचित निस्तारण किया गया। इस दौरान अजीत रावत ने कहा कि स्वच्छता किसी एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। सार्वजनिक और पर्यटन स्थलों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए जनभागीदारी जरूरी है।उन्होंने लोगों से कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक का कम से कम प्रयोग करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की। उन्होंने कहा कि अपने घर और आसपास के क्षेत्र के साथ ही सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ एवं हरा-भरा रखना सभी का दायित्व है।

खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ला ने कहा कि स्वच्छ एवं सुंदर वातावरण के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। पर्यटन स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना प्रशासन के साथ आमजन की भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के लिए ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

विज्ञापन

इस मौके पर एडीओ पंचायत प्रवीण कुमार, पार्थराज सिंह, प्रवेश सिंह, देवानंद पाठक, कन्हैया, राजकुमार, सुनील, रईस समेत भाजपा कार्यकर्ता, विकास खंड के कर्मचारी और स्थानीय लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions