सराहनीय - अंतर्राष्ट्रीय एशिया कप ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में ब्रांज मैडल जीतने वाले रवि सिंह की पत्नी पूर्णिमा को दुद्धी के रक्त वीरों द्वारा ब्लड डोनेट कर जीवन बचाया
दुद्धी, सोनभद्र नर सेवा नारायण सेवा की भावना के लगातार लोगों को रक्तदान कर जीवन दान देने वाले किसी फरिश्ते से कम नहीं होते ऐसा ही " प्रयास फाउंडेशन रेणुकूट के अध्यक्ष दिलीप कुमार एवं उम्मीद फाउंडेशन दुद्धी के अध्यक्ष अफसार रजा रक्तवीर के सहयोग से एक इमरजेंसी मरीज पूर्णिमा को जीवन दान मिला
7:57 PM, Aug 13, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी, सोनभद्र नर सेवा नारायण सेवा की भावना के लगातार लोगों को रक्तदान कर जीवन दान देने वाले किसी फरिश्ते से कम नहीं होते ऐसा ही " प्रयास फाउंडेशन रेणुकूट के अध्यक्ष दिलीप कुमार एवं उम्मीद फाउंडेशन दुद्धी के अध्यक्ष अफसार रजा रक्तवीर के सहयोग से एक इमरजेंसी मरीज पूर्णिमा को जीवन दान मिला। अंतरराष्ट्रीय ताइक्वांडो एशिया में ब्रांज मेडल जीतने वाले *रवि सिंह यादव* की पत्नी *पूर्णिमा कुमारी* को दुद्धी के अस्पताल में अचानक रक्त की आवश्यकता पड़ी। उनका ब्लड ग्रुप *O+* था और स्थिति बेहद गंभीर थी।ऐसे में प्रयास फाउंडेशन की _"एक मुहिम जिंदगी बचाने की"_ के अंतर्गत डोनर कार्ड के माध्यम से तुरंत रक्त की व्यवस्था की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक /ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. वरुणानिधि के सहयोग से समय पर रक्त चढ़ाया जा सका जिससे मरीज की जान बच गई।इस अवसर पर प्रयास फाउंडेशन एवं उम्मीद फाउंडेशन ने रक्तदाता के उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की। साथ ही आमजन से अपील की कि _"नशा नहीं रक्तदान करें, और जीवनदान दें"_।दोनों संस्थाओं ने कहा कि आगे भी समाज सेवा और रक्तदान जैसे कार्यों में वे इसी तत्परता से लगे रहेंगे। इस नेक कार्य के लिए प्रबुद्ध जनों ने मुख्य कंठ से प्रशंसा किया है ।
यह भी पढ़ें






