संचारी रोग नियंत्रण अभियान: जनपदभर में चला स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान, 207 विद्यालयों में निकली जागरूकता रैली
संचारी रोग नियंत्रण अभियान: जनपदभर में चला स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान, 207 विद्यालयों में निकली जागरूकता रैली
8:37 PM, Jul 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत शुक्रवार को सोनभद्र जनपद के सभी विकास खंडों और ग्राम पंचायतों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देश पर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान संचालित किया गया, जिसमें सफाईकर्मी, पंचायत सहायक, आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा ग्राम प्रधानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।अभियान के दौरान ग्रामीणों को संचारी एवं संक्रामक रोगों से बचाव के उपायों, साफ-सफाई के महत्व तथा स्वच्छ वातावरण बनाए रखने के प्रति जागरूक किया गया। विभिन्न ग्राम पंचायतों में घर-घर संपर्क कर लोगों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी भी दी गई।अभियान के अंतर्गत जनपद के 207 विद्यालयों में संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूकता रैलियां निकाली गईं। इसके अलावा 55 ग्रामों में नालियों की सफाई, 102 स्थानों पर झाड़ियों की कटाई तथा 19 शौचालयों का निर्माण कराया गया। नगर पंचायत क्षेत्रों के 117 स्थानों पर नालियों की सफाई कराई गई, जिससे जलभराव और मच्छरों के प्रजनन को रोकने में मदद मिल सके।स्वास्थ्य एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियों के तहत 102 हैंडपंपों की मरम्मत कराकर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया गया। वहीं 3 नगरीय वार्डों में फॉगिंग कराई गई। पशुपालकों को पशुजनित रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए 21 लोगों को प्रशिक्षण एवं जानकारी दी गई, जबकि कृंतक नियंत्रण को लेकर 14 जागरूकता बैठकों का आयोजन किया गया।प्रशासन ने जनपदवासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, जलभराव न होने दें तथा संचारी रोगों से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।
यह भी पढ़ें






