सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, जनपदभर में चला स्वच्छता और जनजागरूकता अभियान
सोनभद्र में संचारी रोग नियंत्रण अभियान तेज, जनपदभर में चला स्वच्छता और जन जागरूकता अभियान
8:02 PM, Jul 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 04 जुलाई 2026। संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान के तहत शनिवार को जनपद के सभी विकास खंडों, ग्राम पंचायतों तथा नगरीय क्षेत्रों में व्यापक स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उच्च जोखिम वाले गांवों में माइक्रोप्लान के अनुसार विशेष साफ-सफाई कराई गई तथा लोगों को संचारी रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।अभियान के दौरान गांवों में नालियों की सफाई, झाड़ियों की कटाई, खराब हैंडपंपों की मरम्मत, हैंडपंप चबूतरों का सुधार तथा अन्य स्वच्छता संबंधी कार्य कराए गए। इस दौरान पंचायत सहायकों, आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।जनजागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद के 87 विद्यालयों में जागरूकता रैलियां निकाली गईं। ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों की ओर से 22 प्रभात फेरियां आयोजित की गईं, वहीं ग्राम पंचायत अधिकारियों द्वारा ग्रामसभाओं के माध्यम से लोगों को संचारी रोगों की रोकथाम एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।नगर पंचायत क्षेत्रों में भी विशेष अभियान चलाते हुए नालियों की सफाई और वार्डों में व्यापक स्वच्छता अभियान संचालित किया गया। इसके साथ ही पशुपालकों को संचारी रोगों की रोकथाम के संबंध में जागरूक किया गया तथा वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए तीन विशेष बैठकों का आयोजन किया गया।जिला प्रशासन ने जनपदवासियों से स्वच्छता बनाए रखने, जलभराव रोकने तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है, ताकि संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके।
यह भी पढ़ें






