होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

स्वर्गीय जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल को नम आँखों से श्रद्धा सुमन अश्रुपूरित कर श्रद्धांजलि कर शोक सभा

दुद्धी सोनभद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी परिवार द्वारा सोमवार को संरक्षक स्वर्गीय जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल के 75 वर्ष की आयु में वाराणसी के सिगरा स्थित संवेदना हॉस्पिटल में निधन को लेकर होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में लोकसभा का आयोजन किया गया

8:31 AM, Oct 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

स्वर्गीय जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल को नम आँखों से श्रद्धा सुमन अश्रुपूरित कर श्रद्धांजलि कर शोक सभा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

बार एसोसिएशन ने भी सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष को दी श्रद्धांजलि।

दुद्धी सोनभद्र पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच दुद्धी परिवार द्वारा सोमवार को संरक्षक स्वर्गीय जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल के 75 वर्ष की आयु में वाराणसी के सिगरा स्थित संवेदना हॉस्पिटल में निधन को लेकर होटल ग्रीन स्टार दुद्धी में लोकसभा का आयोजन किया गया । शोक सभा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच के अध्यक्ष डॉक्टर लवकुश प्रजापति ने लंबे अरसे तक साथ रहे मित्र के जीवन के संस्मरण यात्रा में तत्कालीन समय दुधमनिया नरेश के रूप में याद करते हुए सफेद चादर सा चमकता चरित्र और संकट के समय सच्चे मित्र के रूप में मार्गदर्शन व दुद्धी में पहली बुलेट बाइक द्वारा वाराणसी तक का सफर सहित सदैव सबके सहयोग का भाव , बहुत कुछ करने की चाह के संस्मरण यात्रा को साझा किया मित्र का जाना हमारी व्यक्तिगत क्षति है। वहीं सिविल बार एसोसिएशन पूर्व अध्यक्ष व सदस्य पण्डित दीनदयाल उपाध्याय विचार मंच विष्णुकांत तिवारी एडवोकेट ने कहा कि वैभव संपन्न परिवार के लोगों के परिवार का उदार हृदय जिसमें अपने पिता के नौकरी के दौरान अपने यहां सम्मान घर पर रहने की व्यवस्था आदि का जिक्र किया। वहीं महामंत्री जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी ने कहा कि निश्चल हृदय, निष्कलंक चरित्र , भोला भाला सा मनमोहक पवित्र मन, सबके प्रति अच्छा सोच अब सूनापन विचार मंच को कर गया जिससे मन भावुक और द्रवित है । कार्यक्रम की शुरुआत स्वर्गीय जगदीश्वर प्रसाद जायसवाल के प्रतिमा पर माल्यार्पण , पुष्प , धूप अर्पित कर अपने विचार मंच के संरक्षक को अध्यक्ष / महामंत्री एवं नगर पंचायत चेयरमैन कमलेश मोहन, रामेश्वर प्रसाद राय , डॉक्टर विनय श्रीवास्तव , प्रेमचंद यादव एडवोकेट ,जवाहरलाल एडवोकेट , डॉक्टर संजय गुप्ता , उमेश गुप्ता एडवोकेट , उमाशंकर प्रजापति ,डॉ राज बहादुर , निरंजन कुमार जायसवाल, अजय धनेंद्र जायसवाल एडवोकेट , अनमोल अग्रहरि आदि ने याद किया। अन्त में 2 मिनट का मौन कर नम आंखों से श्रद्धा सुमन अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त किया। वहीं सिविल बार एसोसिएशन अध्यक्ष व दुद्धी बार एसोसिएशन अध्यक्ष सहित सम्मानित अधिवक्ताओं ने भी मुंसिफ कोर्ट परिसर में शोक सभा कर श्रद्धांजलि दिया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions