होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में ठेकेदार का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में ठेकेदार का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी

5:53 PM, Jul 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में ठेकेदार का शव फंदे से लटका मिला, पुलिस जांच में जुटी
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा तापीय परियोजना के आवासीय परिसर में नगर पंचायत के एक ठेकेदार का शव कमरे में फंदे से लटका मिलने से गुरुवार सुबह हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची अनपरा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, गाजीपुर जिले के मुड़ियार गांव निवासी 38 वर्षीय पीयूष सिंह पुत्र प्रदीप सिंह अपनी पत्नी प्रिया और बेटे के साथ अनपरा तापीय परियोजना के प्रथम टाइप-660 आवास में रहते थे। बुधवार रात परिवार ने साथ भोजन किया, जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरों में सोने चले गए। रात में एसी की ठंड अधिक लगने पर उनकी पत्नी दूसरे कमरे में सोने चली गईं।

गुरुवार सुबह काफी देर तक पीयूष के कमरे का दरवाजा नहीं खुला। पत्नी ने दरवाजा खोलने का प्रयास किया, लेकिन वह अंदर से बंद मिला। इसके बाद परिचितों को बुलाया गया। दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया गया तो पीयूष का शव कमरे के पंखे से पर्दे के सहारे लटका मिला। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर भी मामले की जांच की जा रही है।प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन

उनके पिता गाजीपुर से अनपरा के लिए रवाना हो चुके हैं। परिजनों की ओर से तहरीर मिलने तथा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions