Crime news:अजीर नदी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
सोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला कोलीनमाड़ में रविवार शाम अजीर नदी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
7:37 PM, Oct 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बीजपुर के अंजानी गांव के कोलीनमाड़ टोले की घटना, दोस्तों के साथ नहाने गया था बालकसोनभद्र। बीजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अंजानी के टोला कोलीनमाड़ में रविवार शाम अजीर नदी में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत हो गई। बालक दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। नहाते समय वह गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देख साथ गए बच्चों ने शोर मचाया और घटना की जानकारी परिजनों को दी। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कोलीनमाड़ टोला निवासी लवकुश यादव (11) पुत्र शिव प्रसाद यादव रविवार शाम अपने दोस्तों के साथ पास स्थित अजीर नदी में नहाने गया था। नहाने के दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूब गया। लवकुश को डूबता देख उसके साथ गए बच्चों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। बच्चों की आवाज सुनकर आसपास के लोगों को घटना की जानकारी हुई और परिजनों को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बालक की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने लवकुश को नदी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। इसके बाद ग्रामीणों ने घटना की जानकारी बीजपुर पुलिस को दी।
पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, बालक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल रहा।






