होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:पेड़ से लटका मिला 63 वर्षीय बुजुर्ग का शव, इलाके में मचा हड़कंप

बभनी। सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर से कुछ दूरी पर नाले के किनारे महुआ के पेड़ से गमछे के सहारे 63 वर्षीय बुजुर्ग का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की

12:51 PM, Oct 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

Crime news:पेड़ से लटका मिला 63 वर्षीय बुजुर्ग का शव, इलाके में मचा हड़कंप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


बभनी। सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के चपकी गांव में मंगलवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब घर से कुछ दूरी पर नाले के किनारे महुआ के पेड़ से गमछे के सहारे 63 वर्षीय बुजुर्ग का शव लटका मिला। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।मृतक की पहचान चपकी गांव निवासी शिव भजन पुत्र गोपाल के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, शिव भजन सोमवार रात किसी बात को लेकर परेशान थे। उनकी कोई संतान नहीं थी। भाई की बहू सीता कुंवर समेत परिवार के अन्य सदस्य उनकी देखभाल करते थे।पड़ोसी से कहासुनी की बात आई सामनेमृतक के भाई की बहू सीता कुंवर ने बताया कि सोमवार रात शिव भजन की पड़ोसी से किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इसके बाद उन्होंने शिव भजन को खाना दिया और खुद सोने चली गईं। मंगलवार सुबह जब वह उठीं तो शिव भजन अपने कमरे में नहीं मिले। इसके बाद परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान घर से कुछ दूरी पर नाले के किनारे महुआ के पेड़ से उनका शव लटका मिला।पुलिस जांच में जुटीघटना की सूचना मिलने पर उपनिरीक्षक शिवमूरत यादव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions