होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Crime news:सिंदुरिया गांव में पेड़ के नीचे मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांच बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया

चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में श्याम महाविद्यालय के पास पेड़ के नीचे एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार अगरिया पुत्र अंबुदुक के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कुंदरपुर गांव का निवासी था और वर्तमान में अपने ससुराल में प्रभु के घर रह रहा था

11:52 AM, Oct 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

Crime news:सिंदुरिया गांव में पेड़ के नीचे मिला 38 वर्षीय व्यक्ति का शव, पांच बेटियों और एक बेटे के सिर से उठा पिता का साया
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



चोपन (सोनभद्र)। चोपन थाना क्षेत्र के सिंदुरिया गांव में श्याम महाविद्यालय के पास पेड़ के नीचे एक 38 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान राजेश कुमार अगरिया पुत्र अंबुदुक के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पन्नूगंज थाना क्षेत्र के कुंदरपुर गांव का निवासी था और वर्तमान में अपने ससुराल में प्रभु के घर रह रहा था।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंदुरिया गांव में श्याम महाविद्यालय के पास पेड़ के नीचे शव मिलने की जानकारी स्थानीय ग्राम प्रधान ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई।पांच बेटियों और एक बेटे को छोड़ गया मृतकराजेश कुमार अगरिया अपने पीछे पांच बेटियां और एक बेटा छोड़ गया है। परिवार के मुखिया की मौत से परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्र में शोक का माहौल है।मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिसपेड़ के नीचे संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने के बाद क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, खबर लिखे जाने तक मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी। पुलिस की आवश्यक कार्रवाई जारी है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions