डाला वैष्णो मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, मां ब्रह्मचारिणी का किया दर्शन-पूजन
डाला । शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन वैष्णो मंदिर में मां दुर्गा की नवशक्ति स्वरूप ब्रह्मचारिणी का हजारों दर्शनार्थियों ने दर्शन पूजन करके मत्था टेका। श्रद्धालुओं के हाथ में नारियल, चुनरी, पुष्प, माला मां को अर्पित करने के लिए सजा रहा भक्तों कि कतार आदिशक्ति का दर्शन पूजन वंदन करते हुए मन्नतें पूरी करने की आस के साथ बाहर निकलते रहे
7:15 PM, Oct 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डाला । शारदीय नवरात्रि के दूसरे दिन वैष्णो मंदिर में मां दुर्गा की नवशक्ति स्वरूप ब्रह्मचारिणी का हजारों दर्शनार्थियों ने दर्शन पूजन करके मत्था टेका। श्रद्धालुओं के हाथ में नारियल, चुनरी, पुष्प, माला मां को अर्पित करने के लिए सजा रहा भक्तों कि कतार आदिशक्ति का दर्शन पूजन वंदन करते हुए मन्नतें पूरी करने की आस के साथ बाहर निकलते रहे । माता का दरबार लाल चुनरी से सजावट की गई थी।प्रधान पुजारी पं० श्री कांत तिवारी ने बताया कि भोर में मंगला आरती के बाद मंदिर का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। सोमवार को मां के द्वितीय स्वरुप ब्रम्हचारिणी का पूजन किया गया है।सुबह के दौरान दर्शनार्थियों की तादात बहुत कम थी लेकिन दोपहर बाद श्रद्धालुओं कि भीड़ दिखाई देने लगी दर्शन के लिए भक्त निचे सिढी़ से मां के दरबार तक कतारबद्ध होकर खड़े रहे। दर्शनार्थी मां की दर्शन के दौरान या देवी सर्वभूतेषु शक्ति रूपेण संस्थिता नमस्तस्यै नमस्तयै नमो नम: का जाप करते रहे। सुरक्षा व्यवस्था में मंदिर कमेटी व डाला चौकी प्रभारी संतोष कुमार सिंह मय फोर्स मुस्तैद रहे।
यह भी पढ़ें






