Dala:वैष्णो माता मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक पर मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, इलाके में मची सनसनी
डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णो मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक के पर शनिवार व रविवार रात्रि में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डाला पुलिस जिसके बाद पुलिस टीम मौके ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।
7:57 AM, Nov 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

करीब 40 वर्षीय व्यक्ति की रेलवे दुर्घटना में मौत की आशंका, पुलिस शिनाख्त में जुटी, पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी भेजा गया शव
डाला (सोनभद्र)। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के अंतर्गत वैष्णो मंदिर के सामने रेलवे ट्रैक के पर शनिवार व रविवार रात्रि में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रेलवे ट्रैक के पास शव मिलने की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची डाला पुलिस जिसके बाद पुलिस टीम मौके ने पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे ट्रैक के किनारे लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। प्रथम दृष्टया व्यक्ति की मौत ट्रेन की चपेट में आने से होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।मौके पर पहुंचे उपनिरीक्षक उमाकांत सिंह द्वारा शव का पंचायतनामा भरने की कार्रवाई की जा रही। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया गया है, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।पुलिस द्वारा मृतक की पहचान कराने के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं पुलिस के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था से संबंधित कोई समस्या नहीं है और स्थिति पूरी तरह सामान्य बनी हुई पुलिस मामले की आवश्यक जांच-पड़ताल में जुटी हुई है।
यह भी पढ़ें






