होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डांडिया नाइट-4 :शीतला पूजन के साथ डांडिया नाइट-4 की तैयारियों का शुभारंभ,25 अक्टूबर को

सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को सोनभद्र डांडिया नाइट-4 के आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया गया

7:02 AM, Oct 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

डांडिया नाइट-4 :शीतला पूजन के साथ डांडिया नाइट-4 की तैयारियों का शुभारंभ,25 अक्टूबर को
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित शीतला माता मंदिर में रविवार को सोनभद्र डांडिया नाइट-4 के आयोजन की तैयारियों का शुभारंभ विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने मां शीतला के दरबार में मत्था टेककर आगामी 25 अक्तूबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता और निर्विघ्न आयोजन की कामना की। पूजन के दौरान आयोजन को भव्य और आकर्षक बनाने को लेकर समिति के सदस्यों में खासा उत्साह नजर आया।समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि सोनभद्र डांडिया नाइट-4 का उद्देश्य लोगों को सांस्कृतिक गतिविधियों से जोड़ना, पारंपरिक उत्सवों को बढ़ावा देना और लोगों को मनोरंजन के साथ आपसी मेलजोल का अवसर प्रदान करना है। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को यादगार बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। आयोजन की सफलता के लिए सभी सदस्यों से आपसी समन्वय, सहयोग और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपील की गई।समिति के अनुसार, डांडिया नाइट-4 का आयोजन 25 अक्तूबर को रॉबर्ट्सगंज स्थित एक होटल में प्रस्तावित है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को गति दी जा रही है। आयोजकों को उम्मीद है कि इस आयोजन में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिलेगी।इस अवसर पर पवन जायसवाल, बादल केसरी, शिवम, राजेश, सुमन जायसवाल, अर्चना जायसवाल, राजकुमारी, पूजा सिंह और चंद्रप्रकाश सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions