होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

नहाते समय डूबे बालक का चार दिन शव, मिला परिजनों में कोहराम

दुद्धी (सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में मंगलवार को बिछियारी नदी में डूबे 11 वर्षीय लल्लू पुत्र जनकराज का शव शुक्रवार सुबह कोचिला नदी से बरामद कर लिया गया। हादसे के चार दिन बाद बालक का शव मिलने से पूरे गांव में शोक का माहौल है।

10:55 AM, Aug 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

नहाते समय डूबे बालक का चार दिन शव, मिला परिजनों में कोहराम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। बीजपुर थाना क्षेत्र के रजमिलान गांव में मंगलवार को बिछियारी नदी में डूबे 11 वर्षीय लल्लू पुत्र जनकराज का शव शुक्रवार सुबह कोचिला नदी से बरामद कर लिया गया। हादसे के चार दिन बाद बालक का शव मिलने से पूरे गांव में शोक का माहौल है।पुलिस और ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार दोपहर लल्लू नहाने के दौरान बिछियारी नदी में डूब गया था। घटना के बाद से ही पुलिस और ग्रामीण मिलकर उसकी तलाश में जुटे रहे, परंतु खोज के बावजूद वह नहीं मिला।शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने बिछियारी नदी से बहते हुए शव को कोचिला नदी में देखा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी। जानकारी पाते ही ग्रामीण व पुलिस मौके पर पहुँचे और नदी से शव को बाहर निकाल कर कब्जे में लिया।बीजपुर थाना प्रभारी ने बताया कि शव घटना स्थल से दूर कोचिला नदी से बरामद हुआ है। पुलिस ने शव का पंचनामा कराकर उसे अंत्यपरीक्षण के लिए दुद्धी भिजवा दिया है। प्रारम्भिक तौर पर शव की शिनाख्त लल्लू पुत्र जनकराज के रूप में हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि की जाएगी।घटना की खबर मिलते ही मृतक के घर पर मातम छा गया है और परिवार के लोग संतप्त हैं। पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया में जुटी है ।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions