होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका

6:31 AM, Jun 13, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे मिला युवक का शव, सिर पर चोट के निशान; हत्या की आशंका
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


करमा। करमा थाना क्षेत्र के धौरहरा गांव में एक युवक का शव यूकेलिप्टस के पेड़ के नीचे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जबकि घटनास्थल से कुछ दूरी पर खून भी मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।जानकारी के अनुसार, धौरहरा निवासी मनोज चौहान का पुत्र अभिषेक चौहान गुरुवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में गांव स्थित मोती सिंह प्राथमिक विद्यालय परिसर के पास अचेत अवस्था में पड़ा मिला। परिजन उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) करमा ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।शुक्रवार सुबह सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।मृतक के भांजे ने बताया कि गुरुवार रात करमा बाजार से लौटते समय गांव का एक युवक विद्यालय परिसर में लगे यूकेलिप्टस के पेड़ को काटने के लिए अभिषेक को रुपये का लालच दे रहा था, लेकिन उसने ऐसा करने से इनकार कर दिया था। इसके कुछ समय बाद उसकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई।वहीं, मृतक के पिता मनोज चौहान ने गांव के कुछ युवकों पर हत्या की आशंका जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की छानबीन की जा रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions