नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति खलियारी पर किसानों का प्रदर्शन
नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में साधन सहकारी समिति खलियारी पर किसानों का प्रदर्शन
2:24 PM, Jul 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Ved vyas singh maurya

सोनभद्र। अत्यंत पिछड़े नगवां विकास खंड स्थित साधन सहकारी समिति खलियारी पर नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में दर्जनों किसानों ने खाद की उपलब्धता सहित विभिन्न समस्याओं को लेकर प्रदर्शन किया।मोर्चा के प्रमुख संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार की सभी किसान हितैषी योजनाओं का लाभ पात्र किसानों तक समय पर पहुंचना चाहिए।उन्होंने आरोप लगाया कि किसान खाद के लिए दर-दर भटकने को मजबूर हैं। समिति पर बार-बार विभिन्न बहाने बनाकर किसानों को लौटाया जा रहा है, जिससे वे बाजार से अधिक कीमत पर खाद खरीदने के लिए विवश हो रहे हैं। वर्तमान समय में धान की रोपाई का कार्य चल रहा है और खाद की बढ़ी हुई मांग के बावजूद किसानों को समिति से समय पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है।संदीप मिश्रा ने कहा कि नगवां विकास खंड में सबसे अधिक शिकायतें साधन सहकारी समिति खलियारी से प्राप्त हो रही हैं। उन्होंने मांग की कि समिति में धान खरीद और खाद वितरण की निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराई जाए, जिससे वास्तविक स्थिति सामने आ सके।उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि भविष्य में किसानों के उत्पीड़न या खाद वितरण में अनियमितता की शिकायत मिली, तो नौजवान संघर्ष मोर्चा किसानों के हित में व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।
यह भी पढ़ें






