दिव्यांगजनों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा, दुकान, गुमटी व ठेला खरीदने के लिए करें आवेदन
दिव्यांगजनों को मिलेगा स्वरोजगार का सहारा, दुकान, गुमटी व ठेला खरीदने के लिए करें आवेदन
8:49 PM, Jul 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र के जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी दिव्या शुक्ला ने बताया कि "उत्तर प्रदेश दिव्यांगजन पुनर्वासन हेतु दुकान निर्माण/दुकान संचालन योजना" के तहत पात्र दिव्यांगजनों को स्वरोजगार स्थापित करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाते हुए उन्हें अपना रोजगार शुरू करने के लिए प्रोत्साहित करना है।योजना के अंतर्गत खोखा, गुमटी अथवा हाथ ठेला खरीदने के लिए 10 हजार रुपये की वित्तीय सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें 7,500 रुपये 4 प्रतिशत वार्षिक साधारण ब्याज दर पर ऋण के रूप में तथा 2,500 रुपये अनुदान के रूप में दिए जाएंगे।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र लाभार्थी विभागीय पोर्टल http://divyangjandukan.upsdc.gov.in� पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पूर्ण करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों के साथ जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या-11, सोनभद्र में जमा करनी होगी।आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजआवेदन के साथ नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो, आयु प्रमाण-पत्र, दिव्यांग प्रमाण-पत्र, आय, जाति एवं निवास प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति, बैंक पासबुक की प्रति तथा दो गवाहों के आधार कार्ड और मोबाइल नंबर की जानकारी ऑनलाइन अपलोड करनी होगी। इसके बाद आवेदन पत्र का प्रिंट निकालकर सभी अभिलेखों सहित कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा।जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ने पात्र दिव्यांगजनों से समय रहते आवेदन कर योजना का लाभ उठाने और स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






