होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश

5:22 PM, Jun 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने सुनीं जन शिकायतें, अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


ओबरा/सोनभद्र। जन समस्याओं के प्रभावी एवं समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से शनिवार को तहसील ओबरा में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। इस दौरान उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण के निर्देश दिए।समाधान दिवस में पहुंचे फरियादियों ने भूमि विवाद, राजस्व, पुलिस एवं अन्य विभागों से संबंधित समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। अपर पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि आमजन को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है तथा शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।विशेष रूप से भूमि संबंधी विवादों के मामलों में उन्होंने पुलिस एवं राजस्व विभाग की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर जाकर जांच और कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों विभागों के समन्वय से कार्य होने पर मामलों का शीघ्र एवं निष्पक्ष निस्तारण संभव होगा तथा शिकायतकर्ताओं को अनावश्यक रूप से भटकना नहीं पड़ेगा।इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के लिए आवश्यक कार्रवाई शुरू करने का आश्वासन दिया।वहीं, जनपद के अन्य तहसीलों में भी संबंधित क्षेत्राधिकारियों की उपस्थिति में सम्पूर्ण समाधान दिवस आयोजित किया गया, जहां आमजन की समस्याएं सुनकर उनके शीघ्र समाधान के लिए संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया।प्रशासन द्वारा आयोजित इस जनसुनवाई कार्यक्रम से लोगों को अपनी समस्याएं सीधे अधिकारियों तक पहुंचाने का अवसर मिला, जिससे शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन की दिशा में सकारात्मक पहल देखने को मिली।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions