मुख्यालय के ग्राम पंचायत में 20–25 दिनों से बिजली संकट, ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप
सोनभद्र/राबर्ट्सगंज। ग्राम पंचायत लोढ़ी के ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत की है। ग्राम प्रधान की ओर से 29 अगस्त 2026 को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि गांव में करीब 20–25 दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
8:56 PM, Aug 29, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र/राबर्ट्सगंज। ग्राम पंचायत लोढ़ी के ग्रामीणों ने गांव में लंबे समय से विद्युत आपूर्ति बाधित रहने की शिकायत की है। ग्राम प्रधान की ओर से 29 अगस्त को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गया है कि गांव में करीब 20–25 दिनों से बिजली की समस्या बनी हुई है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित अधिकारियों को सूचना देने के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।शिकायत में कहा गया है कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से घरेलू कामकाज और अन्य जरूरी कार्य प्रभावित हो रहे हैं। ग्रामीणों ने विद्युत विभाग से समस्या का जल्द समाधान कराने की मांग की है।शिकायती पत्र में यह भी उल्लेख किया गया है कि समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों को जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।
यह भी पढ़ें
ग्रामीणों ने मांग की है कि विद्युत आपूर्ति व्यवस्था की जांच कर खराबी को तत्काल दूर कराया जाए, ताकि गांव में नियमित बिजली आपूर्ति बहाल हो सके।ग्राम पंचायत की ओर से अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जल्द कार्रवाई करने और ग्रामीणों को राहत दिलाने की मांग की गई है






