होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

रोजगार मेला का आयोजन 21 अगस्त को, सात कंपनियां करेंगी भर्ती

सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र की ओर से जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 21 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड, जिला अस्पताल के सामने, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में आयोजित होगा

9:30 PM, Aug 19, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रोजगार मेला का आयोजन 21 अगस्त को, सात कंपनियां करेंगी भर्ती
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिला सेवायोजन कार्यालय, सोनभद्र की ओर से जनपद के बेरोजगार अभ्यर्थियों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए 21 अगस्त 2026 को रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय, खुशबू बाग नर्सरी रोड, जिला अस्पताल के सामने, लोढ़ी, राबर्ट्सगंज, सोनभद्र के परिसर में आयोजित होगा।रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की करीब सात कंपनियां प्रतिभाग करेंगी। इनमें यूनो मिन्डा लिमिटेड, गुरुग्राम, माहिल आनंद फिल्टर सिस्टम प्रा. लि., गुरुग्राम, स्टार सर्टेड प्रोडक्ट्स लिमिटेड, नोएडा, यूनिवर्सल आडियल सेवा समिति, सोनभद्र, कैसपार माइक्रो क्रेडिट, सोनभद्र, सुलेरा इंडस्ट्रीज, सोनभद्र और फ्लिपकार्ट, सोनभद्र शामिल हैं। कंपनियों की ओर से विभिन्न पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।जिला सेवायोजन कार्यालय ने जनपद के इच्छुक एवं योग्य बेरोजगार अभ्यर्थियों से रोजगार मेले में निर्धारित समय पर पहुंचकर अवसर का लाभ उठाने की अपील की है। अभ्यर्थियों का साक्षात्कार संबंधित नियोजकों की ओर से आयोजन स्थल पर ही लिया जाएगा।रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क रहेगा। इसमें शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा। साथ ही किसी अभ्यर्थी को यात्रा व्यय भी देय नहीं होगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions