होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

साइबर सुरक्षा और ब्लॉकचेन तकनीक के आधुनिक आयामों पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) सोनभद्र एवं एमएनएनआईटी इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइबर सुरक्षा एवं गोपनीयता विषयक पांच दिवसीय अल्पकालिक पाठ्यक्रम के चौथे दिन विभिन्न महत्वपूर्ण तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया

5:33 PM, Nov 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

साइबर सुरक्षा और ब्लॉकचेन तकनीक के आधुनिक आयामों पर विशेषज्ञों ने साझा किए विचार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



आरईसी सोनभद्र में पांच दिवसीय तकनीकी पाठ्यक्रम के चौथे दिन जीरो-नॉलेज प्रूफ, ब्लॉकचेन सुरक्षा और साइबर हमलों पर हुआ मंथन
चुर्क सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज (आरईसी) सोनभद्र एवं एमएनएनआईटी इलाहाबाद के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित साइबर सुरक्षा एवं गोपनीयता विषयक पांच दिवसीय अल्पकालिक पाठ्यक्रम के चौथे दिन विभिन्न महत्वपूर्ण तकनीकी सत्रों का आयोजन किया गया। इन सत्रों में विशेषज्ञों ने साइबर सुरक्षा, ब्लॉकचेन तकनीक, आधुनिक प्रमाणीकरण प्रणालियों और डिजिटल सुरक्षा की उभरती चुनौतियों पर विस्तार से अपने विचार साझा किए।कार्यक्रम के प्रथम तकनीकी सत्र में एमएनएनआईटी इलाहाबाद के विशेषज्ञ डॉ. जे. सतीश कुमार ने 'जीरो-नॉलेज प्रूफ आधारित प्रमाणीकरण' विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार बिना किसी संवेदनशील जानकारी या पासवर्ड को साझा किए उपयोगकर्ता की पहचान को सुरक्षित तरीके से प्रमाणित किया जा सकता है। साथ ही आधुनिक क्रिप्टोग्राफी में इस तकनीक की उपयोगिता और विभिन्न अनुप्रयोगों पर प्रकाश डाला।द्वितीय तकनीकी सत्र में डॉ. जे. सतीश कुमार ने 'ब्लॉकचेन तकनीक के माध्यम से सुरक्षा हमले एवं उनके निवारण उपाय' विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने ब्लॉकचेन नेटवर्क पर होने वाले विभिन्न प्रकार के साइबर हमलों, डेटा की अखंडता बनाए रखने से जुड़ी चुनौतियों तथा स्मार्ट कॉन्ट्रैक्ट्स की सुरक्षा के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी।अपराह्न सत्र में डॉ. प्रिंस राजपूत ने 'विभिन्न साइबर हमलों की चुनौतियां एवं उनके समाधान' विषय पर अपना व्याख्यान दिया। उन्होंने डिजिटल युग में तेजी से बढ़ रहे रैंसमवेयर, फिशिंग और एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट्स (APT) जैसे साइबर खतरों का विश्लेषण करते हुए संस्थागत एवं व्यक्तिगत स्तर पर साइबर सुरक्षा मजबूत बनाने की प्रभावी रणनीतियों और आवश्यक सुरक्षा प्रोटोकॉल पर विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. अमोद तिवारी, कोऑर्डिनेटर डॉ. मैनेजर यादव, डॉ. अनुराग सेवक, डॉ. आशीष रंजन मिश्रा, डॉ. कल्पना सिंह, लालबाबू यादव, नवनीत उपाध्याय सहित अन्य शिक्षक एवं कार्यक्रम के प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions