घोरावल: निमोनिया से ढाई वर्षीय बच्ची की मौत
घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार इलाके की रहने वाली ढाई वर्षीय बच्ची आशा की बीमारी के चलते मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया
8:13 PM, Nov 12, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के शिवद्वार इलाके की रहने वाली ढाई वर्षीय बच्ची आशा की बीमारी के चलते मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के अनुसार, बच्ची काफी समय से अस्वस्थ थी और उसका उपचार चल रहा था। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, बच्ची निमोनिया से पीड़ित थी। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।बताया गया कि आशा की मां अमृतनैनी हैं। बच्ची के पिता की कुछ वर्ष पूर्व ही मृत्यु हो चुकी है। इसके बाद मां अपनी बेटी के साथ अपने मायके मरुवट गांव में रह रही थीं।प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मामले में आवश्यकतानुसार पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






