तेज रफ्तार का कहर: जोरुखाड़ के पास बाइक और ब्रेजा कार की भिड़ंत में युवक की मौत
तेज रफ्तार का कहर: जोरुखाड़ के पास बाइक और ब्रेजा कार की भिड़ंत में युवक की मौत
7:25 PM, Jun 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

विंढमगंज/सोनभद्र। दुद्धी विकासखंड के विंढमगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर गुरुवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान संदीप कुमार के रूप में हुई है, जो ग्राम केवाल के सुगवामान टोला निवासी रामबली के दामाद बताए जा रहे हैं। वर्तमान में वह छत्तीसगढ़ के बस राजकुँवर क्षेत्र में निवास करते थे। गुरुवार को वह अपनी बाइक संख्या यूपी 64 बीडी 0784 से दुद्धी की ओर से विंढमगंज जा रहे थे।इसी दौरान ग्राम जोरुखाड़ के समीप उनकी बाइक और ब्रेजा कार संख्या यूपी 64 एसी 1616 के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि संदीप कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी संतोष सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित मोर्चरी हाउस भेज दिया है।पुलिस के अनुसार दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार अथवा वाहन चलाने में असावधानी को हादसे का संभावित कारण माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारण जांच रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।इस हृदयविदारक घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता जताते हुए यातायात सुरक्षा के प्रभावी उपाय किए जाने की मांग की
यह भी पढ़ें






