होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

संविधान दिवस पर सोनभद्र पुलिस ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ, पुलिस लाइन चुर्क में हुआ मुख्य आयोजन

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को दिलाई शपथ, जनपद के सभी थानों और चौकियों पर भी आयोजित हुए कार्यक्रम

sonbhadra

1:31 PM, Nov 26, 2026

Share:

Edited By: Ashish Gupta , Reported By: Sanjay Singh

संविधान दिवस पर सोनभद्र पुलिस ने ली संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ, पुलिस लाइन चुर्क में हुआ मुख्य आयोजन

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र। संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार, 26 नवंबर 2026 को जनपद सोनभद्र में पुलिस विभाग की ओर से शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन चुर्क सहित जनपद के समस्त थानों एवं चौकियों पर पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने भारतीय संविधान के प्रति निष्ठा एवं सम्मान बनाए रखने की शपथ ली।

Image

पुलिस लाइन चुर्क में आयोजित मुख्य समारोह में पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संविधान की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने संवैधानिक मूल्यों, मौलिक अधिकारों एवं कर्तव्यों का पालन करने के साथ-साथ देश की एकता और अखंडता अक्षुण्ण बनाए रखने का संकल्प लिया।

विज्ञापन

कार्यक्रम के दौरान पुलिसकर्मियों ने संविधान की भावना के अनुरूप अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा संवैधानिक आदर्शों के प्रति प्रतिबद्ध रहने का संकल्प दोहराया। पुलिस विभाग की ओर से जनपद के सभी थानों एवं चौकियों में भी इसी क्रम में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रहे मौजूद

Image

विज्ञापन

मुख्य समारोह में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन श्री ऋषभ रुणवाल, क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर कुमार मिश्रा, क्षेत्राधिकारी यातायात/सदर श्री सुधीर सिंह, क्षेत्राधिकारी घोरावल श्री राजेश राय, क्षेत्राधिकारी लाइन श्री भुवनेश्वर सिंह तथा प्रतिसार निरीक्षक मोहम्मद नदीम सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं पुलिस लाइन के कर्मचारी उपस्थित रहे।

संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से पुलिस विभाग ने संविधान के प्रति सम्मान, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions