भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी भीषण आग, बाइक सवार समेत चार लोगों के जिंदा जलने की आशंका
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सुकृत चौकी क्षेत्र में दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में देखते ही देखते आग लग गई। हादसे की चपेट में एक बाइक भी आ गई, जिस पर दो लोग सवार थे
4:08 PM, Nov 26, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र में भीषण सड़क हादसा: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी भीषण आग, बाइक सवार समेत चार लोगों के जिंदा जलने की आशंका
सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में एक भीषण सड़क हादसे से इलाके में हड़कंप मच गया। सुकृत चौकी क्षेत्र में दो तेज रफ्तार ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों में देखते ही देखते आग लग गई। हादसे की चपेट में एक बाइक भी आ गई,
जिस पर दो लोग सवार थे। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, हादसे में चार से अधिक लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, मृतकों की वास्तविक संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
विज्ञापन
टक्कर के बाद ट्रकों में लगी भीषण आग
यह भी पढ़ें
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों ट्रक तेज रफ्तार में थे। इसी दौरान सुकृत चौकी क्षेत्र में दोनों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक सड़क पर पलट गया, जबकि दूसरे ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग भड़क उठी। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में दोनों ट्रक धू-धू कर जलने लगे।बाइक सवार दो लोग भी हादसे की चपेट मेंबताया जा रहा है कि हादसे के दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल भी दोनों भारी वाहनों की चपेट में आ गई। बाइक पर दो लोग सवार थे।
विज्ञापन
शुरुआती खबरों के मुताबिक,
दोनों ट्रकों के चालक और बाइक सवार दो लोग आग की चपेट में आ गए। आशंका जताई जा रही है कि चारों की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई।






