अटल आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
अटल आवासीय विद्यालय में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की हुई जांच
9:24 PM, Aug 19, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 19 अगस्त 2026। अटल आवासीय विद्यालय, सोनभद्र में अध्ययनरत विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य एवं समुचित देखभाल के उद्देश्य से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की जांच की गई और आवश्यकतानुसार चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराया गया।स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान बच्चों के सामान्य स्वास्थ्य सहित विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी पहलुओं की जानकारी ली गई। विद्यार्थियों को व्यक्तिगत स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वस्थ दिनचर्या अपनाने के लिए भी जागरूक किया गया। चिकित्सकीय टीम ने बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या की स्थिति में समय से चिकित्सकीय सलाह लेने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय प्रबंधन को विद्यार्थियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करने तथा आवश्यकता पड़ने पर उन्हें समय से चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। शिविर में अटल आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य, सहायक श्रम आयुक्त पिपरी-सोनभद्र तथा विद्यालय के मेडिकल स्टाफ ने सहभागिता की।जिला प्रशासन की ओर से कहा गया कि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सुरक्षित, स्वस्थ एवं अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास को प्राथमिकता देते हुए उनकी शिक्षा और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
यह भी पढ़ें






