होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

सोनभद्र में 2.75 करोड़ की हेरोइन बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार

लखनऊ से हेरोइन लाकर सोनभद्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, थार और क्रेटा समेत 2.75 करोड़ की संपत्ति बरामद

5:44 PM, Aug 17, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh/Anil Kumar agrahari

सोनभद्र में 2.75 करोड़ की हेरोइन बरामद, छह तस्कर गिरफ्तार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



लखनऊ से हेरोइन लाकर सोनभद्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, थार और क्रेटा समेत 2.75 करोड़ की संपत्ति बरामद

सोनभद्र। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन शुद्धि” के तहत सोनभद्र पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना चोपन, चौकी डाला और एसओजी की संयुक्त टीम ने लखनऊ से हेरोइन लाकर सोनभद्र में सप्लाई करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 01 किलो 204 ग्राम अवैध हेरोइन बरामद हुई, जिसकी अनुमानित कीमत ₹2 करोड़ 40 लाख 80 हजार बताई गई है। इसके अलावा 06 मोबाइल फोन, ₹1,550 नकद, थार और क्रेटा वाहन बरामद किए गए हैं। दोनों वाहनों की अनुमानित कीमत करीब ₹34 लाख है। पुलिस के मुताबिक बरामदगी की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2 करोड़ 75 लाख है।बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास हुई कार्रवाईपुलिस के मुताबिक 17 अगस्त 2026 को एसओजी, थाना चोपन और चौकी डाला पुलिस की संयुक्त टीम बसकटवा रेलवे ब्रिज के पास संदिग्ध वाहनों एवं व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि रॉबर्ट्सगंज की ओर से दो वाहनों में हेरोइन तस्कर अवैध मादक पदार्थ लेकर आ रहे हैं।सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर क्रेटा वाहन संख्या UP-65-DJ-3354 और उसके पीछे आ रहे थार वाहन संख्या UP-16-CJ-4450 को रोककर तलाशी ली। तलाशी में थार से 696 ग्राम और क्रेटा से 508 ग्राम, कुल 01 किलो 204 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।अनपरा और ओबरा में होनी थी सप्लाईपूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे आपस में पैसा लगाकर लखनऊ से हेरोइन खरीदते थे और सोनभद्र के विभिन्न क्षेत्रों में फुटकर बिक्री करवाते थे। पुलिस के अनुसार बरामद हेरोइन की अनपरा और ओबरा क्षेत्र में फुटकर बिक्री की योजना थी।पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दीपक साहू पुत्र मूंगा लाल साहू, निवासी पूर्वी परासी, वार्ड नंबर 18, थाना अनपरा को भी गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार वह अनपरा क्षेत्र में हेरोइन की फुटकर बिक्री करता था। गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।छह गिरफ्तार अभियुक्तआयुष जायसवाल, निवासी डाला बाजार, थाना चोपन।धर्मवीर, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन।सुधीर कुमार उर्फ छोटू, निवासी डाला चढ़ाई, थाना चोपन।सूरज उर्फ अभिषेक, निवासी डाला बढ़ाई, थाना चोपन।जितेन्द्र कुमार, निवासी चूड़ी गली डाला, थाना चोपन।दीपक साहू, निवासी पूर्वी परासी, वार्ड नंबर 18, थाना अनपरा।कई आरोपियों का आपराधिक इतिहासपुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में सुधीर कुमार उर्फ छोटू के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले, सूरज उर्फ अभिषेक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तीन मामले तथा अन्य आरोपियों के खिलाफ भी पूर्व में विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमाबरामदगी एवं गिरफ्तारी के संबंध में थाना चोपन में मु0अ0सं0-319/2026, धारा 8/21/27A/29/60 एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिक कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय भेज दिया है।पुलिस टीम को मिली सफलतापूरी कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में हुई। अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्रा के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन गोपाल जी गुप्ता, प्रभारी एसओजी नागेश कुमार सिंह तथा थाना चोपन, चौकी डाला और एसओजी टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।सोनभद्र पुलिस ने कहा है कि मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध कारोबार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी और कठोर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions