स्कूल जाते समय लापता हाईस्कूल की छात्रा बरामद, आरोपी गिरफ्तार
करमा। घर से स्कूल के लिए निकली हाईस्कूल की छात्रा के लापता होने के मामले में करमा पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।
6:22 AM, Sep 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

प्राथमिकी दर्ज होने के 36 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी को दबोचा
करमा। घर से स्कूल के लिए निकली हाईस्कूल की छात्रा के लापता होने के मामले में करमा पुलिस ने रविवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले पुलिस ने छात्रा को भी सकुशल बरामद कर लिया था। पूछताछ के बाद आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया।रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र निवासी छात्रा के पिता ने शुक्रवार को करमा थाने में तहरीर देकर बताया था कि उनकी 15 वर्षीय पुत्री 22 सितंबर की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। इसके बाद वह घर वापस नहीं लौटी। परिजनों की ओर से तलाश किए जाने पर पता चला कि छात्रा को केकराही रेलवे क्रॉसिंग के पास छत्तीसगढ़ नंबर के एक वाहन में जबरन बैठाकर ले जाने की बात सामने आई थी। शादी का झांसा देकर छात्रा को ले जाने के आरोप में नारायण मिश्र समेत दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करने के करीब 36 घंटे के भीतर मामले में कार्रवाई करते हुए छात्रा को बरामद कर लिया। इसके बाद आरोपी की तलाश शुरू की गई।करमा थाना प्रभारी कमलेश पाल ने बताया कि रविवार दोपहर सूचना मिली कि नामजद आरोपी नारायण भरुहा माइनर के पास मौजूद है और कहीं जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम करीब ढाई बजे मौके पर पहुंची और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के अनुसार, पूछताछ और आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें






