होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

“ऑपरेशन दहन” के तहत सोनभद्र में ऐतिहासिक कार्रवाई — 30.85 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण

इस कार्रवाई के तहत कुल 747 अभियोगों से संबंधित लगभग ₹30.85 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया।

sonbhadra

12:49 PM, Apr 11, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

, Reported By: Sanjay Singh / Anil Agrahari

“ऑपरेशन दहन” के तहत सोनभद्र में ऐतिहासिक कार्रवाई — 30.85 करोड़ रुपये के अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण

Photo : Sonprabhat News

हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र, सोनप्रभात। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत सोनभद्र पुलिस ने एक बड़ी और प्रभावशाली कार्रवाई करते हुए जनपद में जब्त किए गए भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण कराया। इस कार्रवाई के तहत कुल 747 अभियोगों से संबंधित लगभग ₹30.85 करोड़ रुपये मूल्य के मादक पदार्थों को नियमानुसार नष्ट किया गया।

सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशों के अनुपालन में कार्रवाई

यह पूरी प्रक्रिया मा० सर्वोच्च न्यायालय द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप संपन्न कराई गई, जिसमें मादक पदार्थों के अधिग्रहण, सुरक्षित भंडारण और वैज्ञानिक तरीके से विनिष्टीकरण के प्रावधान शामिल हैं। इस कार्य के लिए जनपद में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी (DDC) का गठन किया गया।

इस कमेटी की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने की, जबकि अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी (नगर) श्री रणधीर मिश्रा इसके सदस्य रहे। इनके पर्यवेक्षण में पूरी प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया गया।

विज्ञापन

नारकोटिक्स सेल की सक्रिय भूमिका

इस महत्वपूर्ण अभियान में प्रभारी नारकोटिक्स सेल उ0नि0 रामनगीना प्रधान एवं आरक्षी अभिलाष सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। पूरी कार्रवाई में सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखा गया।

इन थानों के 747 मामलों से जुड़ा था मादक पदार्थ

ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा जिन मामलों का निस्तारण किया गया, वे जनपद के विभिन्न थानों से संबंधित थे। इनमें प्रमुख रूप से रॉबर्ट्सगंज, ओबरा, चोपन, अनपरा, पन्नूगंज, करमा, बीजपुर, पिपरी, कोन, म्योरपुर, बभनी सहित अन्य थानों के कुल 747 अभियोग शामिल रहे।

विज्ञापन

डाला स्थित अल्ट्राटेक सीमेंट प्लांट में हुआ विनिष्टीकरण

सभी मादक पदार्थों का विनिष्टीकरण जनपद सोनभद्र स्थित मेसर्स अल्ट्राटेक सीमेंट लिमिटेड (डाला सीमेंट वर्क्स) में निर्धारित पर्यावरणीय एवं सुरक्षा मानकों के तहत किया गया। यह प्रक्रिया वैज्ञानिक तरीके से की गई, जिससे किसी भी प्रकार का पर्यावरणीय नुकसान न हो।

कौन-कौन से मादक पदार्थ किए गए नष्ट

विज्ञापन

इस कार्रवाई के दौरान भारी मात्रा में विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों को नष्ट किया गया। इनमें 3901 किलोग्राम से अधिक गांजा, 4.26 किलोग्राम हेरोइन, अफीम/स्मैक, डोडा, डायजापाम और अन्य पदार्थ शामिल हैं। इन सभी की कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹30,84,85,655.50/- आंकी गई है।

नशामुक्त सोनभद्र की दिशा में बड़ा कदम

पुलिस अधीक्षक श्री अभिषेक वर्मा ने बताया कि “ऑपरेशन दहन” के तहत यह कार्रवाई जनपद को नशामुक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ इसी तरह सख्त अभियान आगे भी जारी रहेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions