होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पीएम पोषण के रसोइयों का मानदेय बढ़ा, अब ₹3 हजार प्रतिमाह

5 लाख तक कैशलेस इलाज, यूनिफॉर्म व ग्लव्स के लिए भी सहायता; सोनभद्र में 5,900 रसोइयों को मिलेगा लाभ सोनभद्र, 23 अगस्त। विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले पीएम पोषण योजना के रसोइयों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है

8:39 PM, Aug 23, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पीएम पोषण के रसोइयों का मानदेय बढ़ा, अब ₹3 हजार प्रतिमाह
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


₹5 लाख तक कैशलेस इलाज, यूनिफॉर्म व ग्लव्स के लिए भी सहायता; सोनभद्र में 5,900 रसोइयों को मिलेगा लाभसोनभद्र, 23 अगस्त। विद्यालयों में बच्चों के लिए मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले पीएम पोषण योजना के रसोइयों के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रसोइयों का मासिक मानदेय ₹2,000 से बढ़ाकर ₹3,000 करने की घोषणा की है। इसके साथ ही रसोइयों और उनके परिवार को ₹5 लाख तक की कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने तथा दुर्घटना में मृत्यु की स्थिति में ₹2 लाख की आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है।रविवार को कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा गया। इस दौरान राज्य मंत्री समाज कल्याण संजीव कुमार गोंड, जिलाधिकारी चर्चित गौड़, मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में रसोइये मौजूद रहे।सरकार ने रसोइयों की कार्य परिस्थितियों और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए यूनिफॉर्म तथा ग्लव्स के लिए भी सहायता का प्रावधान किया है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार यूनिफॉर्म के लिए ₹500 और ग्लव्स के लिए ₹400 की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। वहीं, साड़ी/यूनिफॉर्म के वार्षिक भत्ते को ₹500 से बढ़ाकर ₹1,000 किए जाने की घोषणा भी कार्यक्रम में की गई।रसोइयों के श्रम को मिला सम्मानकार्यक्रम में राज्य मंत्री संजीव कुमार गोंड ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। वे पूरी निष्ठा और सेवाभाव के साथ बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण की जिम्मेदारी निभा रहे हैं। मानदेय में वृद्धि और स्वास्थ्य एवं आर्थिक सुरक्षा से जुड़े फैसले उनके श्रम और समर्पण के प्रति सरकार के सम्मान को दर्शाते हैं।उन्होंने कहा कि रसोइयों के साथ उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ मिलने से आर्थिक परेशानियों में कमी आएगी। प्रदेश सरकार समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और सामाजिक सुरक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।बच्चों के पोषण की मजबूत कड़ी हैं रसोइयेजिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने कहा कि पीएम पोषण योजना बच्चों के स्वास्थ्य, शिक्षा और समग्र विकास से जुड़ी महत्वपूर्ण योजना है। इसके सफल संचालन में रसोइयों की भूमिका आधारभूत है। विद्यालयों में प्रतिदिन बच्चों के लिए भोजन तैयार करने वाले रसोइये बेहतर पोषण और स्वस्थ भविष्य की मजबूत कड़ी हैं।उन्होंने बताया कि सोनभद्र जनपद में करीब 5,900 रसोइये विद्यालयों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। मानदेय बढ़ने के साथ स्वास्थ्य सुरक्षा और अन्य सुविधाओं का लाभ मिलने से बड़ी संख्या में रसोइयों और उनके परिवारों को राहत मिलेगी। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।आर्थिक तंगी में इलाज की चिंता होगी कमघोरावल क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय दुरावलखुर्द की रसोइया अमरावती देवी ने कहा कि आर्थिक परेशानी के कारण कई बार बीमारी के बावजूद काम करना पड़ता था। अब कैशलेस इलाज की सुविधा मिलने से समय पर चिकित्सकीय सहायता लेना आसान होगा।कंपोजिट विद्यालय डोरिहार की रसोइया लीलावती ने कहा कि अचानक बीमारी आने पर पहले इलाज के लिए कर्ज लेने या घरेलू सामान गिरवी रखने तक की नौबत आ जाती थी। कैशलेस चिकित्सा सुविधा से ऐसी परेशानी कम होगी। वहीं कंपोजिट विद्यालय वीरमंदहा की रसोइया रामवती देवी ने कहा कि मानदेय में बढ़ोतरी से परिवार की जरूरतें पूरी करने में कुछ और सहूलियत मिलेगी।कार्यक्रम के अंत में मुख्य विकास अधिकारी जागृति अवस्थी ने राज्य मंत्री, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, रसोइयों और उपस्थित सभी प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions