भीषण सड़क हादसा: खड़े अज्ञात वाहन से टकराया DJ वाहन, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
गुरमुरा में भीषण सड़क हादसा: खड़े अज्ञात वाहन से टकराया DJ वाहन, दो की मौत, तीन गंभीर घायल
7:54 AM, Jun 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला/सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के गुरमुरा के पास गुरुवार के भोर में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार DJ वाहन सड़क किनारे खड़े एक अज्ञात वाहन से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि DJ वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई।हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना मिलते ही चोपन पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजा गया, जहां उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रेफर किए जाने की तैयारी की जा रही है।
पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। समाचार लिखे जाने तक मृतकों और घायलों की शिनाख्त नहीं हो सकी थी। पुलिस उनकी पहचान कराने के प्रयास में जुटी हुई है।प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि DJ वाहन किसी कार्यक्रम से लौट रहा था, तभी गुरमुरा के समीप यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
पुलिस अज्ञात वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने में जुटी है।इस दर्दनाक हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे खड़े भारी वाहनों पर कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।






