होमवीडियो LIVE
BREAKING

विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर और रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत, दो की मौत, चार गंभीर

(सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान के समीप शुक्रवार अपराह्न कोयला लदे ट्रेलर और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन रोडवेज बस यात्री भी शामिल हैं

6:47 PM, Nov 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

भीषण सड़क हादसा:ट्रेलर और रोडवेज बस की भीषण भिड़ंत, दो की मौत, चार गंभीर
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


अनपरा (सोनभद्र)। अनपरा थाना क्षेत्र के बैरपान के समीप शुक्रवार अपराह्न कोयला लदे ट्रेलर और रोडवेज बस की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। हादसे में ट्रेलर चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में तीन रोडवेज बस यात्री भी शामिल हैं।जानकारी के अनुसार, शुक्रवार करीब चार बजे अनपरा से कोयला लादकर रेणुकूट की ओर जा रहा ट्रेलर बैरपान के पास सामने से आ रही रोडवेज बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रेलर सड़क पर पलट गया और उसमें लदा कोयला सड़क पर बिखर गया। इसी दौरान वहां से गुजर रही बाइक भी हादसे की चपेट में आ गई। बाइक सवार युवकों ने बचने का प्रयास किया, लेकिन कोयले की चपेट में आने से पीछे बैठे युवक की जान चली गई।हादसे की सूचना मिलते ही अनपरा थाना प्रभारी राजेश जी चौबे पुलिस बल और हाइड्रा मशीन के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से कोयले में दबे ट्रेलर चालक और अन्य घायलों को बाहर निकलवाकर संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। वहां चिकित्सकों ने ट्रेलर चालक राम मनोज यादव (40), पुत्र लालचंद, निवासी भोपतपुर, थाना जीयनपुर, आजमगढ़ तथा बाइक सवार बाबू अगरिया (25), निवासी रासपहरी, थाना पिपरी को मृत घोषित कर दिया।वहीं बाइक चला रहे रमाशंकर की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। बस यात्री ईशान निवासी सिंगरौली को भी गंभीर हालत में ट्रामा सेंटर बैढ़न भेजा गया। अन्य घायलों का संयुक्त चिकित्सालय में उपचार जारी रहा।पुलिस ने हाइड्रा की मदद से सड़क पर पलटे ट्रेलर को हटवाया और बिखरे कोयले की सफाई कराकर हाईवे पर यातायात बहाल कराया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।हादसे में दो लोगों की मौत और चार लोगों के घायल होने से क्षेत्र में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions