होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हथवानी मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत

हथवानी मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत

5:16 PM, Jun 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

हथवानी मोड़ के पास भीषण सड़क हादसा: डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर की टक्कर, चालक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


डाला/सोनभद्र। स्थानीय थाना क्षेत्र के हथवानी मोड़ के समीप शनिवार सुबह वाराणसी-शक्तिनगर राज्य मार्ग पर डीजल लोड टैंकर और कोयला लदे ट्रेलर के बीच हुई आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत में टैंकर चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह लगभग 10:15 बजे हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत हथवानी के पास हाथीनाला की ओर से जा रहे डीजल लोड टैंकर को सामने से आ रहे कोयला लदे ट्रेलर ने ओवरटेक करने के प्रयास में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में टैंकर चालक राजू यादव (34 वर्ष), पुत्र हृदय यादव, निवासी आर-16 इंदिरा नगर, हाजी बुंदर रोड, सेवड़ी (पूर्व), मुंबई गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना राहगीरों द्वारा हाथीनाला पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी उदयभान राव पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायल चालक को एसीपी टोलवेज की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोपन भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण चालक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।वहीं, कोयला लदे ट्रेलर का चालक सुरक्षित बताया जा रहा है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क किनारे हटवाकर आवागमन सुचारु कराया

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions