भीषण सड़क हादसा:कार-टेंपो की भीषण भिड़ंत में दो की मौत, दर्जनों घायल
सोनभद्र। रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई
8:13 PM, Oct 20, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Naresh gupta

बभनी/सोनभद्र। रेणुकूट-बीजपुर मार्ग पर नधिरा मोड़ के पास मंगलवार को कार और टेंपो की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों में कई बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।जानकारी के अनुसार, टेंपो धरती डांड़ से सवारियों को लेकर किरविल में विजयदशमी मेले में शामिल होने जा रहा था। इसी दौरान नधिरा मोड़ के समीप सामने से आ रही कार से उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। बताया गया कि कार वाराणसी से छत्तीसगढ़-ओडिशा की ओर जा रही थी। टक्कर इतनी भीषण थी कि टेंपो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।हादसे की सूचना मिलते ही बभनी और म्योरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस के जरिए बभनी और म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने गंभीर रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार देने के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया।बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अंजली पत्नी राजेश खरवार (35), निवासी नधिरा टोला, सुनील गुप्ता पुत्र भोलानाथ (25), निवासी धरती डांड़, तथा राजकुमारी पत्नी उदय खरवार (23), निवासी नधिरा पूर्वी टोला समेत कई घायलों का उपचार किया गया।वहीं, म्योरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में नधिरा निवासी 12 वर्षीय अंकुश पुत्र रामकुमार को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में 10 वर्षीय लवकुश, दो वर्षीय छोटी, 28 वर्षीय मंजू, शिवांश, 60 वर्षीय फूलमती, 28 वर्षीय पूजा, सात वर्षीय पूर्णिमा, पांच वर्षीय आकृति, पांच वर्षीय अयांश, सात वर्षीय उषा, 37 वर्षीय हीनकुंवर और 45 वर्षीय पानमति समेत अन्य लोग घायल हुए हैं।घटना की खबर मिलते ही घायलों के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। गंभीर रूप से घायल लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है।
यह भी पढ़ें






