होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय की छत पर गिरा विशाल महुआ का पेड़, स्कूल बंद होने से टला बड़ा हादसा

प्राथमिक विद्यालय की छत पर गिरा विशाल महुआ का पेड़, स्कूल बंद होने से टला बड़ा हादसा

6:40 AM, Jul 12, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

प्राथमिक विद्यालय की छत पर गिरा विशाल महुआ का पेड़, स्कूल बंद होने से टला बड़ा हादसा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। दुद्धी विकासखंड के विंढमगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम धरतीडोलवा स्थित प्राथमिक विद्यालय द्वितीय की इमारत की छत पर शनिवार को एक विशाल महुआ का पेड़ गिर गया। संयोगवश उस समय विद्यालय बंद था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और कोई जनहानि नहीं हुई।प्रभारी प्रधानाध्यापिका धनेश्वरी शनिवार सुबह विद्यालय पहुंचीं तो उन्होंने भवन की छत पर विशाल महुआ का पेड़ गिरा हुआ देखा। इसके बाद उन्होंने तत्काल ग्राम प्रधान सुरेंद्र पासवान को सूचना दी तथा शिक्षा विभाग के संबंधित अधिकारियों को भी घटना से अवगत कराया। पेड़ गिरने से विद्यालय भवन की छत को नुकसान पहुंचा है।स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि यदि यह घटना विद्यालय संचालन के दौरान होती, तो छात्रों और शिक्षकों की जान को गंभीर खतरा हो सकता था। घटना के बाद विद्यालय प्रशासन ने गिरे हुए पेड़ को तत्काल हटाने तथा विद्यालय परिसर एवं आसपास मौजूद सूखे, जर्जर और जोखिमपूर्ण पेड़ों की कटाई कराने की मांग की है।विद्यालय प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों से भवन की शीघ्र मरम्मत कराने और आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

यह भी पढ़ें

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

एक प्रेम कहानी, अटूट प्यार प्रेम,जिस चिता पर पत्नी को दी विदाई, वहीं पति भी पंचतत्व में विलीन

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

दुद्धी कचहरी के विभिन्न मांगो को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा, सुरक्षा-इंफ्रा व न्यायिक प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

मुख्य नहर निर्माण में उचित मुआवजा के बाद ही कराएं भूमि रजिस्ट्री,राज्य मंत्री ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात,जनचौपाल में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चयन वेतनमान के लिए म्योरपुर में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (योगेश पांडेय गुट) ने लिया संज्ञान, म्योरपुर खण्ड शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

आयुष्मान योजना के तहत निःशुल्क रीढ़ की हड्डी का सफल ऑपरेशन, नेशनल हॉस्पिटल ने रचा इतिहास

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions