मानव कंकाल बरामदगी मामले का खुलासा, हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
मानव कंकाल बरामदगी मामले का खुलासा, हत्या का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
5:40 PM, Jun 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

बीजपुर पुलिस ने चेतवा मोड़ से दबोचा अभियुक्त, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद
सोनभद्र, 25 जून 2026। थाना बीजपुर पुलिस ने मानव कंकाल बरामदगी से जुड़े चर्चित हत्या प्रकरण में बड़ी सफलता हासिल करते हुए वांछित मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद की है।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश कुमार राय के पर्यवेक्षण में थाना बीजपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए हत्या के मामले में वांछित अभियुक्त लाला भैया उर्फ लाले पनिका (44 वर्ष) निवासी सिसवा झापर, थाना बभनी को गुरुवार सुबह चेतवा मोड़ के पास से गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार 30 मई 2026 को थाना बीजपुर क्षेत्र के मोटकी मुकुट पहाड़ी धरतीडाड़ इलाके में एक मानव कंकाल बरामद हुआ था। मामले में थाना बीजपुर में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
विवेचना के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार अभियुक्त की संलिप्तता प्रकाश में आई थी, जिसके बाद उसकी तलाश की जा रही थी।गिरफ्तारी के दौरान आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल (UP64AC3775) भी बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है।बरामदगीएक अदद टीवीएस स्पोर्ट मोटरसाइकिल संख्या UP64AC3775
गिरफ्तारी करने वाली टीमथानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, हेड कांस्टेबल भानू प्रताप यादव तथा कांस्टेबल राहुल गोड़ की टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।






