वज्रपात अभियान का असर: 28 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर मुन्ना गुप्ता गिरफ्तार
वज्रपात अभियान का असर: 28 साल से फरार हिस्ट्रीशीटर मुन्ना गुप्ता गिरफ्तार
8:45 PM, Jun 14, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

:1998 से न्यायालय की नजरों से बच रहा था आरोपी, पैतृकघर पहुंचते ही पुलिस ने दबोचा
शक्तिनगर (सोनभद्र)। अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष ‘वज्रपात अभियान’ के तहत शक्तिनगर थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने 28 वर्षों से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की गई।थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मुन्ना गुप्ता, निवासी बांसी, थाना शक्तिनगर, लंबे समय से पुलिस और न्यायालय की पकड़ से दूर था।
उसके विरुद्ध विभिन्न मामलों में कार्रवाई चल रही थी और न्यायालय द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बावजूद वह वर्ष 1998 से फरार चल रहा था।पुलिस के अनुसार गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी ने अपना मूल निवास छोड़ दिया था और रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कुसहा (नई बाजार) में रहकर पहचान छिपाने का प्रयास कर रहा था। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि वह अपने पैतृक घर बांसी आया हुआ है।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के निर्देशन में बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसके घर पर दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने का प्रयास कर सकता था, लेकिन सतर्क टीम ने उसे मौके से ही गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तारी के बाद आरोपी को थाने लाकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी की गईं और बाद में न्यायालय में पेश किया गया।
यह भी पढ़ें
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाया जा रहा अभियान आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।
विज्ञापन
गिरफ्तारी करने वाली टीम में बीना चौकी प्रभारी अजय कुमार श्रीवास्तव, पुलिसकर्मी सत्यम सरोज, अमन कुमार सिंह, अरुण तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।थाना प्रभारी सत्येंद्र राय ने कहा कि कानून से बचने की कोशिश करने वाले अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।






