डाला में बढ़ी चोरी की घटनाएं: खन्ना कैम्प दुर्गा मंदिर के पास से आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
डाला में बढ़ी चोरी की घटनाएं: खन्ना कैम्प दुर्गा मंदिर के पास से आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
3:41 PM, Jun 9, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

डाला (सोनभद्र)। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी की घटनाओं ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। बीती रात खन्ना कैम्प के सामने स्थित दुर्गा मंदिर परिसर के पास खड़ी कोटा के टोला बसुधा निवासी रीता-रामप्यारे पनिका की आयशर ट्रैक्टर-ट्रॉली वाहन स0 - UP64X1889 अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। बताया जा रहा है कि वाहन प्रतिदिन की तरह दुर्गा मंदिर के पास खड़ा किया गया था, लेकिन सुबह होने पर वह मौके से गायब मिला।घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। उनका कहना है कि डाला क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे लोगों की मेहनत की कमाई और संपत्ति सुरक्षित नहीं रह गई है।स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि डाला चौकी की कार्यप्रणाली पर लंबे समय से सवाल उठते रहे हैं। लोगों का कहना है कि चौकी में व्यवस्था कथित रूप से कारखासों के भरोसे चल रही है, चौकी परिसर और बाजार क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे अक्सर बंद रहते हैं, जिससे आपराधिक घटनाओं की जांच प्रभावित होती है।क्षेत्रवासियों का कहना है कि यदि पुलिस गश्त और निगरानी व्यवस्था प्रभावी होती तो इस प्रकार की चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता था। लोगों ने चोरी का शीघ्र खुलासा कर ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है।हालांकि, पुलिस प्रशासन की ओर से इस मामले में आधिकारिक बयान सामने आना शेष है।
यह भी पढ़ें






