इण्डेन गैस की गाड़ी को बाजार में घेरा, उपभोक्ताओं ने लगाया सिलेंडर न देने का आरोप - घंटों हंगामा
चुर्क। आज शाम लगभग 6:30 बजे इण्डेन गैस की गाड़ी नगर में उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने पहुंची थी। तभी चुर्क बाजार* में उपभोक्ताओं और गैस एजेंसी के कर्मचारियों के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई और माहौल गरमा गया।
8:14 PM, Aug 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क। आज शाम लगभग 6:30 बजे इण्डेन गैस की गाड़ी नगर में उपभोक्ताओं को सिलेंडर देने पहुंची थी। तभी चुर्क बाजार* में उपभोक्ताओं और गैस एजेंसी के कर्मचारियों के बीच तीखी नोक-झोंक हो गई और माहौल गरमा गया। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। उपभोक्ताओं का आरोप है कि वे महीनों से सिलेंडर के लिए परेशान हैं। कई बार ऑनलाइन बुकिंग करने के बाद भी उन्हें सिलेंडर नहीं मिलता है।
सबसे बड़ी समस्या यह है कि (DAC) नंबर आने के बाद भी गैस कैंसिल हो जाता है। उपभोक्ताओं ने बताया कि इसकी शिकायत वे कई बार गैस एजेंसी और संबंधित अधिकारियों से कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई और न ही राहत मिली। किसी उपभोक्ता का आरोप है कि उसका पांच बार तो किसी का छह बार डीएससी नंबर जनरेट होने के बाद भी सिलेंडर डिलीवर नहीं हुआ।
बुकिंग अपने आप कैंसिल हो जाती है और फिर से बुक करना पड़ता है, जिससे घर का चूल्हा-चौका ठप हो जाता है।इस दौरान हंगामा करने वाले उपभोक्ताओं में प्रमुख रूप से संदीप कुमार, लाल बहादुर, हौसला प्रसाद पांडे, सूरज चंद्रवंशी, सविता देवी, रोहित प्रजापति, दत्त कुमार सहित दर्जनों महिला-पुरुष उपभोक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
उपभोक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही सिलेंडर वितरण व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे जिलाधिकारी और जिला पूर्ति अधिकारी से मिलकर लिखित शिकायत करेंगे और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।फिलहाल काफी देर तक नोक-झोंक के बाद मामला शांत हुआ।






