इनर व्हील क्लब दुद्धी आयोजित करेगा भव्य हरियाली तीज महोत्सव 19 को
दुद्धी (सोनभद्र)। समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय इनर व्हील क्लब दुद्धी के तत्वावधान में 19 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दुद्धी स्थित इच्छिता कैंपस परिसर में आयोजित होगा।
7:22 AM, Aug 18, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। समाजसेवा और सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय इनर व्हील क्लब दुद्धी के तत्वावधान में 19 अगस्त को हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम दुद्धी स्थित इच्छिता कैंपस परिसर में आयोजित होगा।कार्यक्रम की तैयारियों और रूपरेखा की जानकारी देते हुए क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट राखी जायसवाल ने बताया कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति में उमंग, प्रकृति प्रेम और सुहाग का प्रतीक है। इसी परंपरा को जीवंत बनाए रखने तथा आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से क्लब द्वारा इस सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।चार्टर प्रेसिडेंट राखी जायसवाल एवं क्लब की अध्यक्ष लीना जायसवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि महोत्सव के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम, तीज गीत, पारंपरिक प्रतियोगिताएं और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आयोजन को यादगार बनाने के लिए क्लब की सभी सदस्य तैयारियों में जुटी हुई हैं।उन्होंने क्लब की सदस्यों एवं क्षेत्र की महिलाओं से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर हरियाली तीज महोत्सव को सफल बनाने की अपील की है।
यह भी पढ़ें






